नमस्कार मित्रो!
आज का दिन बहुत गर्म था। पहले से गर्मी बहुत बढ़ चुकी है। पहले लगता था कि कोरोना पर गर्मी का असर होगा और गर्मी से वो खत्म हो जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। जब आजकल भारत में लू चलने लगी है तब भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। गर्म और सर्द सभी जगह ये वायरस समान रूप से असर दिखा रहा है। इससे बचने का कोई उपाय नज़र नहीं आ रहा है। उम्मीद है कि अब केवल हेर्ड इम्युनिटी ही कुछ काम करेगी।
आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
नमस्कार।