Greetings steemians!
नमस्कार दोस्तों!
मैं अपने चचेरे भाई के पास गया था। वहां ग्रामीण वातावरण ने मेरा मन मोह लिया। मैं सुबह सुबह घूमने के लिए खेतों की ओर चला गया। बारिश के बाद मौसम अच्छा हो गया था पर ये बारिश फसलों के लिए मुसीबत भी लेकर आई। इससे खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों जैसी फ़सलें खराब हो गयी। किसानों का बहुत नुकसान हुआ है।
जहां बारिश से मौसम अच्छा हुआ, वहीं किसानों की मुसीबत बढ़ गयी। हमारे भारत देश में किसानों के साथ यही दुष्चक्र लगा रहता है। बारिश न हो तो मुसीबत और गलत समय बारिश हो तो भी मुसीबत। कुल मिलाकर बेचारे किसानों का जीवन बहुत मुश्किल रहता है।
हम लोग भी लाचार होते जा रहे हैं और सरकार के भरोसे ही रहते हैं। किसानों के भले के साथ ही देश का भला है। उम्मीद करते हैं कि सरकार इस ओर ध्यान देगी।
आप सभी का धन्यवाद!
नमस्कार!
सभी चित्र मेरे द्वारा खींचे गए हैं।