नमस्कार दोस्तों!
आज के दिन मैं प्रकृति के साथ रहा। जॉगिंग, रनिंग और थोड़ा सा योगा किया।
फिटनेस बनाये रखना उतना भी मुश्किल नही है जितना हम उसे बना देते हैं। आजकल हम बहाना बनाते हैं समय का जबकि हम मोबाइल पर चिपके रहते हैं। हम चाहे तो अपना जीवन जीने का तरीका बदल सकते हैं पर हम नही बदलते हैं, क्योंकि हम आदि हो चुके हैं अपनी अस्वस्थ जीवनशैली के।
मैं भी इसी अस्वस्थ जीवनशैली का शिकार हूँ पर इसे बदलने की हमेशा कोशिश करता रहता हूँ।
जीवनशैली बदलने के लिए दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास की आवश्यकता है। कोई कार्य असंभव नही है बस जरूरत है शुरुआत करने की।
आशा करता हूँ कि आप सभी भी सुखी और स्वस्थ रहेंगे।
सभी फ़ोटो मेरे द्वारा खींची गई है।
धन्यवाद!